Gonda : लोन न चुकाने पर बैंक ने जब्त की किसान की जमीन, बड़े बकायेदारों में मची खलबली
लगातार हो रही ढिलाई को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर कानूनी कदम उठाए गए और उपजिलाधिकारी सदर के हुक्म पर किसान की बैंक में गिरवी रखी भूमि को जब्त कर लिया गया। इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोन लेकर बैठे अन्य बड़े बकायेदारों की चिंता काफी बढ़ गई है। शाखा प्रबं
कर्ज लेकर समय पर पैसा वापस न करने वालों के खिलाफ बैंक ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की भवनियापुर शाखा ने बकाया पैसे वसूलने के लिए एक किसान की गिरवी रखी जमीन को जब्त कर लिया है। बैंक की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के दूसरे बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।
शाखा प्रबंधक संजय कुमार मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि बेलवा करमडीह के रहने वाले किसान सत्य नारायण पुत्र राम पलटन ने कुछ साल पहले बैंक से तीन लाख रुपये का लोन लिया था। तय समय के भीतर कर्ज की रकम वापस न करने की वजह से ब्याज जुड़कर यह पूरी राशि करीब चार लाख सरसठ हजार रुपये हो गई। बैंक प्रशासन की तरफ से किसान को पैसे जमा करने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए और चेतावनी भी दी गई, लेकिन इसके बाद भी उनकी तरफ से बकाया रकम जमा नहीं कराई गई।
लगातार हो रही ढिलाई को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर कानूनी कदम उठाए गए और उपजिलाधिकारी सदर के हुक्म पर किसान की बैंक में गिरवी रखी भूमि को जब्त कर लिया गया। इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोन लेकर बैठे अन्य बड़े बकायेदारों की चिंता काफी बढ़ गई है। शाखा प्रबंधक ने साफ किया कि बैंक अब अपनी डूबी रकम वापस लेने के लिए पूरी तरह गंभीर है। आने वाले दिनों में दूसरे बड़े डिफॉल्टरों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ भी इसी तरह जमीन और संपत्ति जब्त करने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे ऐसी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए खुद आगे आएं और अपना बकाया पैसा बैंक में जमा करें। इस पूरी कार्रवाई के मौके पर ऋण अधिकारी वेद प्रकाश पाठक, विधि अधिकारी राहुल पांडेय, संग्रह अमीन रामबरन मौर्य, मुन्नालाल यादव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कमल चंद, लेखपाल यज्ञराम यादव और इटियाथोक थाने के पुलिस जवान मौजूद रहे।
Also Click : Lucknow : भविष्य में 21 मिनट में तय होगी दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी, परी चौक से जेवर एयरपोर्ट तक चलेंगी बसें
What's Your Reaction?




