Hathras News: पंचायतों के निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 12:12
6 Views
Hathras  News: पंचायतों के निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम
पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल

हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग के विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।बैठक में पंचायत भवनों, अंत्येष्टि स्थलों, शौचालयों, केंद्रीय एवं राज्य वित्त आयोग के कार्यों और भुगतान की समीक्षा की गई। डीएम ने अधूरे पंचायत भवनों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने तथा डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत लर्निंग सेंटर और जनसेवा केंद्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पंचायत सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती और मानदेय भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की।स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने, अवैध डंपिंग रोकने और अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण और ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल एवं टायलीकरण के कार्य मानकों के अनुरूप पूरा कराने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- डिजिटल केसीसी में यूपी बना देश में नंबर वन, एक लाख से अधिक किसानों ने किया ऑनलाइन आवेदन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow