Hathras News: नवीन जिला कारागार के निर्माण में देरी पर डीएम नाराज, श्रमिक बढ़ाकर जल्द काम पूरा करने के निर्देश

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने इगलास रोड स्थित गांव बीछिया में निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का निरीक्षण कर

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 12:00
5 Views
Hathras News: नवीन जिला कारागार के निर्माण में देरी पर डीएम नाराज, श्रमिक बढ़ाकर जल्द काम पूरा करने के निर्देश
निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का निरीक्षण करते जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल

हाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने इगलास रोड स्थित गांव बीछिया में निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का निरीक्षण कर निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। 1026 कैदियों की क्षमता वाले कारागार की भौतिक प्रगति 78 प्रतिशत होने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर शेष कार्य निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित के साथ पहुंचे डीएम ने ले-आउट प्लान के जरिए निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने गैर-आवासीय भवनों, फिनिशिंग और आंतरिक मार्गों का काम प्राथमिकता से पूरा कराने तथा निर्माण सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत लाइन शिफ्टिंग और मुख्य मार्ग सहित अन्य बाधाओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता विनय दुबे ने बताया कि कारागार में विभिन्न बैरक, अस्पताल वार्ड, वॉच टावर, प्रशासनिक भवन, आवास, बाउंड्रीवाल, सड़कें और अन्य सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है। कई भवनों में स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है, जबकि चिनाई और प्लास्टर का काम जारी है।डीएम ने नियमित और साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने तथा श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अनावश्यक देरी या लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Delhi Police Releases CJP Leaders: ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके समेत CJP के सभी प्रमुख चेहरे रिहा, 24 घंटे के ड्रामे के बाद पुलिसिया पहरा हटा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow