Hathras News: स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत में चालक-परिचालक समेत दर्जनभर से अधिक घायल

सासनी क्षेत्र के  आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे समामई स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक

By INA News Desk
Oct 13, 2026 - 11:49
5 Views
Hathras News: स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत में चालक-परिचालक समेत दर्जनभर से अधिक घायल
क्षतिग्रस्त बस को हटाती क्रेन 

हाथरस। सासनी क्षेत्र के  आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे समामई स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दर्जनभर से अधिक बच्चे और शिक्षण स्टाफ के लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार बीएलएस स्कूल की बस नंबर यूपी 86 टी-8797 अलीगढ़ की ओर से से स्टाफ और बच्चों को लेकर हाथरस आ रही उधर हाथरस की ओर से जा रहे कंटेनर नंबर आरजे 11 जीबी 8878 की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में  स्कूल बस के चालक, परिचालक और शिक्षण स्टाफ समेत कुल 15 लोग घायल हो गए। घटना की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों तथा राहगीरों की भीड जुट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। बस का आपातकालीन दरजवाजा खोलकर अंदर फंसे स्टाफ और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बस चालक अतुल (34) पुत्र अशोक शर्मा, सहायक समीर कुमार (30) पुत्र सुरेश बाबू निवासी सूतमील चैराहा, अलीगढ़ के अलावा शैली रस्तोगी, शिवा सक्सेना सहित कुल आधा दर्जन गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा, हादसे में मामूली रूप से घायल अन्य स्टाफ सदस्यों दीप्ती भारद्वाज, मोकक्षा, प्रीती मित्तल, पूजा शर्मा, डिम्पल शर्मा, खुशबू और मानसी शर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। बस में सवार महिला स्टाफ के तीन बच्चों को भी मामूली चोटें आईं, जो अब पूर्णतः स्वस्थ बताए हैं। इस दुर्घटना के कारण आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

Also Read- यूपी के 9.18 लाख किसानों को बड़ा आर्थिक सहारा, योगी आदित्यनाथ हस्तांतरित करेंगे 493 करोड़ की मुआवजा राशि

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow