Hathras Police: एसपी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को जनसुनवाई के दौरान कार्यालय पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता
हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सोमवार को जनसुनवाई के दौरान कार्यालय पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने कार्यालय के बाहर मौजूद महिला और बुजुर्ग फरियादियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने तथा प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने फरियादियों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया।हाथरस पुलिस की प्राथमिकता है कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनकर उसे सम्मान दिया जाए और उसकी समस्या का निर्धारित समय में प्रभावी समाधान कराया जाए।
What's Your Reaction?

