Gonda : ई-रिक्शा से बाइक की भयंकर टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक सड़क पार कर रही लड़कियों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गए और ई-रिक्शा से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक

By INA News Desk
Jan 21, 2026 - 23:48
31 Views
Gonda : ई-रिक्शा से बाइक की भयंकर टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
Gonda : ई-रिक्शा से बाइक की भयंकर टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर बैकुंठनाथ डिग्री कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ई-रिक्शा से बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक सड़क पार कर रही लड़कियों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गए और ई-रिक्शा से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 20 वर्षीय फरमान पुत्र इरफान और 22 वर्षीय आलम पुत्र सिराज निवासी बरबटपुर के रूप में हुई है।

दोनों युवक करनैलगंज बाजार से घर बरबटपुर जा रहे थे। हादसे में सड़क पार कर रही 18 वर्षीय मुस्कान और 17 वर्षीय हर्षवी भी घायल हो गईं। घायल लड़कियों को प्राथमिक उपचार के बाद करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow