Gonda : नाबालिग लड़के से जबरन चारा काटने की मशीन में काम कराया, हाथ कट गया, पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज
पीड़िता ननकई ने पुलिस को बताई कि गांव के यादव लाल ने शाम करीब चार बजे उसके बेटे धर्मवीर को अपने साथ ले गए। यादव लाल ने ट्रैक्टर से चलने वाली चारा काटने की मशीन में
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में ग्राम नरायनपुर मर्दन के मजरा ओझा पुरवा में एक गंभीर घटना हुई है। यहां एक 16 वर्षीय लड़के से जबरन खतरनाक मशीन में काम कराने के दौरान उसका हाथ कट गया। पीड़िता महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ननकई ने पुलिस को बताई कि गांव के यादव लाल ने शाम करीब चार बजे उसके बेटे धर्मवीर को अपने साथ ले गए। यादव लाल ने ट्रैक्टर से चलने वाली चारा काटने की मशीन में सूखा चारा लगाने को कहा। लड़के ने मना किया, लेकिन दबाव डालकर जबरन काम करवाया गया। काम के दौरान पीछे से दबाव पड़ने से उसका हाथ मशीन में फंस गया। इससे हाथ बुरी तरह कट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद यादव लाल और उनकी पत्नी सुशीला ने इलाज और पुनर्वास की जिम्मेदारी लेने का वादा किया, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इस हादसे ने उसके बेटे का पूरा जीवन बर्बाद कर दिया है।
पुलिस ने ननकई की शिकायत पर यादव लाल और सुशीला, दोनों निवासी ग्राम नरायनपुर मर्दन मजरा ओझा पुरवा, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आगे कानूनी कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?