Gorakhpur News: यूपी का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, तीन एक्सप्रेसवे पर जारी है निर्माण कार्य, आठ और एक्सप्रेसवे प्रस्तावित। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पित होने जा रहा उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का गोरखपुर लिंक...

By INA News Desk
Jun 19, 2025 - 20:37
41 Views
Gorakhpur News: यूपी का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, तीन एक्सप्रेसवे पर जारी है निर्माण कार्य, आठ और एक्सप्रेसवे प्रस्तावित। 

गोरखपुर। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पित होने जा रहा उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश का सातवां संचालित एक्सप्रेसवे होगा। इन सात में से पांच का निर्माण योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद बीते आठ सालों में हुआ है। वर्तमान में तीन एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं जबकि आठ नए एक्सप्रेसवे का निर्माण होना प्रस्तावित है। 

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश की पहचान एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में भी सुदृढ़ हो रही है। 2017 के पहले तक यूपी में सिर्फ दो एक्सप्रेसवे संचालित थे। जबकि योगी सरकार ने अपने अब तक के आठ साल में पांच नए एक्सप्रेसवे संचालन योग्य बना दिए हैं। संचालन के लिए लोकार्पित होने वाले एक्सप्रेसवे की सूची में नया जुड़ा नाम गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का है। यूपी देश में सबसे लंबे एक्सप्रेसवे वाला राज्य बन चुका है। ये एक्सप्रेसवे प्रदेश के विकास को रफ्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

यूपी में वर्तमान में यूपीडा द्वारा संचालित एक्सप्रेसवे

1- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे : लखनऊ से गाजीपुर (341 किमी)
2- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे : चित्रकूट से इटावा (296 किमी)
3- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे : आगरा से लखनऊ (302 किमी)
4-  यमुना एक्सप्रेसवे : ग्रेटर नोएडा से आगरा (165 किमी)
5- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे : मेरठ से दिल्ली (82 किमी)
6- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (25 किमी)
7- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे (91 किमी), (शुक्रवार से संचालित होगा)
—-
निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे

1- गंगा एक्सप्रेसवे (591 किमी)
2- बलिया लिंक एक्सप्रेसवे (35 किमी)
3- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (63 किमी)
—-
प्रस्तावित एक्सप्रेसवे

1- चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे
2- बुंदेलखंड एवं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को वाया फर्रुखाबाद गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे
3- जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेसवे (निर्माण हेतु प्रारम्भिक कार्य चल रहा है)
4- विन्ध एक्सप्रेसवेः- प्रयागराज-मिरजापुर-वाराणसी-चंदौली-सोनभद्र
5- चंदौली से गाजीपुर में पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए स्पर का निर्माण
6- बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को चित्रकूट से प्रयागराज होते हुए रीवा मार्ग से जोड़ने हेतु एक्सप्रेसवे का निर्माण
7- गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार को जोड़ने हेतु एक्सप्रेसवे का निर्माण
8- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला लिंक एक्सप्रेसवे

Also Read- UP News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे बने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से मिलेगा स्थानीय लोगों को रोजगार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement