Gorakhpur News: अधिकारियों संग बैठक कर CM योगी (Yogi) ने की विकास कार्यों की समीक्षा
CM बुधवार शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर विकास कार्यों के मामले में...

सार-
- विकास परियोजनाओं के लिए तय हों नोडल अधिकारी : CM
- सुगम यातायात के लिए अवैध स्टैंडों पर हो कार्रवाई, स्ट्रीट वेंडर्स का हो व्यवस्थित पुनर्वास
By INA News Gorakhpur.
गोरखपुर: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने कहा है कि विकास कार्यों में तेजी लाते हुए हर विकास परियोजना की समयबद्ध पूर्णता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी तय किए जाएं। किसी भी विकास परियोजना की लेटलतीफी पर संबंधित लोगों की जवावदेही तय की जाए।
CM बुधवार शाम गोरखनाथ मंदिर के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर विकास कार्यों के मामले में नई नजीर पेश कर रहा है। विकास का यह सिलसिला निर्बाध बना रहे, इसके लिए विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग अपरिहार्य है। यह जरूरी है कि हर विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय पर पूर्ण हों।
यह सुनिश्चित करने के लिए विकास परियोजनाओं की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए जाएं। नोडल अधिकारी से जिलाधिकारी एक तय अवधि पर फीडबैक लेते रहें। CM ने जीडीए के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि नक्शा पास करने त्वरित प्रक्रिया अपनाए, साथ ही इसमें महायोजना के प्रावधानों और मानकों का ध्यान रखा जाए।
CM ने महानगर में सुगम यातायात के लिए स्ट्रीट वेंडर्स के व्यवस्थित पुनर्वास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुगम यातायात स्मार्ट सिटी की अनिवार्य शर्त होती है लिहाजा यह भी देखा जाए कि कहीं भी अवैध स्टैंड का संचालन न हो। ऐसी स्थिति मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एक बार फिर चेताया कि नाबालिग के हाथों में ऑटो या ई रिक्शा की कमान नहीं दिखनी चाहिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए CM ने कहा कि अपराध नियंत्रण की अच्छी स्थिति बनी रहे, इसके लिए अपराधियों के चिह्नीकरण और उन पर कठोर कार्रवाई का सिलसिला थमना नहीं चाहिए।
What's Your Reaction?






