बाराबंकी: उत्तर प्रदेश दिवस की भव्य धूम: जीआईसी ऑडिटोरियम में सरस मेला, विकास प्रदर्शनी और गिरीश चंद्र की प्रेरक उपस्थिति। 

उत्तर प्रदेश दिवस (24 से 26 जनवरी) के उपलक्ष्य में जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम

Jan 24, 2026 - 19:16
37 Views
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश दिवस की भव्य धूम: जीआईसी ऑडिटोरियम में सरस मेला, विकास प्रदर्शनी और गिरीश चंद्र की प्रेरक उपस्थिति। 

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश दिवस (24 से 26 जनवरी) के उपलक्ष्य में जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष, राज्य ललित कला अकादमी गिरीश चंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के आगमन पर जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों नस बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सरस मेला एवं विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव एवं निरंतर विकास यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज कृषि, उद्योग, कला, संस्कृति एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में देश को नई दिशा दे रहा है।मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सीएम युवा उद्यमी योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह, किसानों के लिए कृषि एवं पशुपालन योजनाएं तथा मछुआरों और श्रमिक वर्ग के लिए संचालित योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ एवं मुख्यमंत्री के ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर प्रदेश के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया। उन्होंने जनपदवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजरानी रावत व एमएलसी अंगद सिंह द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

Also Read- Lucknow: योगी आदित्यनाथ ने नए BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात, दी बधाई और शुभकामनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow