Hardoi: हरदोई में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पर भव्य आयोजन, विकास कार्यों और योजनाओं की झलक के साथ लाभार्थियों का सम्मान। 

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी भवन हरदोई में जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम एवं

Mar 18, 2026 - 18:32
31 Views
Hardoi: हरदोई में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पर भव्य आयोजन, विकास कार्यों और योजनाओं की झलक के साथ लाभार्थियों का सम्मान। 
हरदोई में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पर भव्य आयोजन, विकास कार्यों और योजनाओं की झलक के साथ लाभार्थियों का सम्मान। 

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गांधी भवन हरदोई में जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में आमजन की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना।

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके रोजगार और सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया है। आज महिलाएं शिक्षा के साथ रोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

  • जनपद में हुए व्यापक विकास कार्य

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि बीते नौ वर्षों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के समन्वय से जनपद में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिला है।

  • गरीबों को मिला संबल, बढ़ा आत्मनिर्भरता का दायरा

एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य किया है।

  • बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार

विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, परिवहन और विद्युत जैसे मूलभूत क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिससे जनजीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

  • रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उद्योगों की स्थापना हो रही है, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

  • योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाने का प्रयास

जिलाधिकारी अनुनय झा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है और जनपद में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

  • लाभार्थियों को मिला सम्मान, प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिला एवं बाल विकास, आजीविका मिशन समेत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, वहीं दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया।

इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों और प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया और योजनाओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम में मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, एमएलसी अशोक अग्रवाल, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में 66 शिकायतें, डीएम अनुनय झा ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow