Sambhal: कल्कि नगरी के पंचप्रयाग तीर्थ का होगा भव्य कायाकल्प, एक करोड़ की लागत से शुरू हुआ सौंदर्यीकरण

कल्कि नगरी तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक पंचप्रयाग (गोवर्धन तीर्थ) के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया

By INA News Desk
Jul 15, 2026 - 15:04
57 Views
Sambhal: कल्कि नगरी के पंचप्रयाग तीर्थ का होगा भव्य कायाकल्प, एक करोड़ की लागत से शुरू हुआ सौंदर्यीकरण
कल्कि नगरी के पंचप्रयाग तीर्थ का होगा भव्य कायाकल्प, एक करोड़ की लागत से शुरू हुआ सौंदर्यीकरण

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: कल्कि नगरी तीर्थ क्षेत्र के अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक पंचप्रयाग (गोवर्धन तीर्थ) के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पर्यटन विभाग की ओर से स्वीकृत करीब एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भगवान कल्कि के महामंत्र और वास्तु मंडल देवताओं के पूजन के साथ निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

पंडित शोभित शास्त्री ने बताया कि सरकार और पर्यटन विभाग के सहयोग से तीर्थ को श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा। परियोजना के तहत यात्री शेड, सत्संग भवन, सुलभ शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके। उन्होंने पंचप्रयाग तीर्थ की धार्मिक महत्ता बताते हुए कहा कि जिस प्रकार तीन नदियों के संगम को प्रयाग कहा जाता है, उसी प्रकार जहाँ पांच पवित्र कूपों का संगम होता है, उसे पंचप्रयाग कहा जाता है। यही कारण है कि इस स्थान को गोवर्धन तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस तीर्थ पर स्नान और पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है और श्रद्धालुओं की आस्था सदियों से इस स्थल से जुड़ी रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद पंचप्रयाग तीर्थ न केवल धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि कल्कि नगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी।

Also Read- यूवको ने सैलून की दुकान से बाहर बुलाकर जमकर की मारपीट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow