Ballia: दुबे छपरा में बाढ़ ठोकर निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश

बैरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम दुबे छपरा में गंगा नदी की बाढ़ से होने वाले कटान को रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर

Jul 15, 2026 - 15:10
18 Views
Ballia: दुबे छपरा में बाढ़ ठोकर निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश
दुबे छपरा में बाढ़ ठोकर निर्माण का डीएम ने किया निरीक्षण, 24 जुलाई तक कार्य पूरा करने के निर्देश

Report- Syed Asif Hussain zaidi .

  • बाढ़ ठोकर की चौड़ाई-गहराई की डीएम ने कराई नाप, निर्माण कार्य का लिया जायजा
  • गंगा कटान से बचाव को प्रशासन सख्त, निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश

बलिया। बैरिया तहसील के अंतर्गत ग्राम दुबे छपरा में गंगा नदी की बाढ़ से होने वाले कटान को रोकने के लिए निर्माणाधीन बाढ़ ठोकर का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ ठोकर की चौड़ाई और गहराई की मौके पर नाप कराई।अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ ठोकर की चौड़ाई 15 मीटर तथा गहराई 12 मीटर रखी गई है।

जिलाधिकारी ने निर्माण में प्रयुक्त पत्थरों के संबंध में जानकारी ली, जिस पर बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बताया कि पत्थर मिर्जापुर से मंगाए जा रहे हैं। डीएम ने मौके पर मौजूद लेखपाल को निर्देश दिया कि निर्माण स्थल के आसपास स्थित हरे पेड़ों का स्वामित्व चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करें, ताकि बाढ़ ठोकर के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। बरसात के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मैनपावर बढ़ाकर युद्धस्तर पर कार्य कराया जाए और हर हाल में 24 जुलाई तक रिंग बंधे का निर्माण पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में एसडीएम बैरिया, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Ram Mandir Trust News: कांग्रेस का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, रागिनी नायक बोलीं- चंदा चोरी पर मौन क्यों?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow