बलिया में भूमि विवाद को लेकर गरमाया माहौल,प्रशासन की पैमाइश के बाद एक पक्ष निर्माण करा रहा है तो दूसरा पक्ष इसे अवैध बताया-
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बाँसडीह तहसील में भूमि विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। मााला खड़ेसर महेश
Reporter- S.Asif Hussain zaidi.
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की बाँसडीह तहसील में भूमि विवाद एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है। मााला खड़ेसर महेश के 'टोला' गांव का है जहां गांव में दो पक्ष आमने-सामने हैं। प्रशासन की पैमाइश के बाद एक पक्ष निर्माण कार्य कर रहा है, तो दूसरा पक्ष इसे अवैध बताते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहा है।"
बलिया के खड़ेसर महेश के टोला गांव में जमीनी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला 'टोला' गांव का है, जहाँ एक भूखंड को लेकर दो परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। विवादित भूमि की पैमाइश को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। एक पक्ष का आरोप है कि उनकी गैर-मौजूदगी में प्रशासन द्वारा एकतरफा पैमाइश की गई, जिसके आधार पर अब दूसरे पक्ष ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। एक पक्ष का यह भी दावा है कि यह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में निर्माण कार्य जारी रखना नियमों का उल्लंघन है।
हरिकृष्ण यादव, एक पक्ष
वहीं, दूसरी ओर जमीन पर निर्माण करा रहे दूसरे पक्ष का कहना है कि राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर आए थे। उन्होंने विधिवत नाप-जोख करने के बाद उन्हें उनकी जमीन चिह्नित करके दी है, जिसके बाद ही वे निर्माण कार्य करा रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि यह मामला कोर्ट में नहीं है और उन्हें प्रशासन से मिली अनुमति के आधार पर ही कार्य करने का अधिकार है।
अजीत कुमार यादव, दूसरा पक्ष हरिकृष्ण यादव
What's Your Reaction?




