स्वच्छ महाकुम्भ अभियान के तहत सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज   

सीएम योगी ने अपने पिछले प्रयागराज दौरे पर समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये थे कि स्वच्छता महाकुम्भ की पहचान है। स्वच्छ-महाकुम्भ अभियान को सफल बनाने के लिए न केवल स्वच्छता के अच्छे से अच्छे इंतजाम करने होंगे, बल्कि मेले में कार्यरत स्वच्छता मित्रों और उनके परिवार का भी पूरा ...

By INA News Desk
Jan 4, 2025 - 00:42
56 Views
स्वच्छ महाकुम्भ अभियान के तहत सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज   
Advertisement
Advertisement

सार-

  • नववर्ष के उपलक्ष्य में मेला प्राधिकरण ने आयोजित किया स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज 
  • महाकुम्भ मेले के सेक्टर 03 और 04 में संपन्न हुआ सामूहिक भोज कार्यक्रम 
  • सीएम योगी की प्रेरणा से सभी सेक्टरों में होगा स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज का आयोजन 

By INA News Maha Kumbh Nagar.

प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ 2025 को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ-महाकुम्भ बनाने का संकल्प मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया है। सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने की दिशा में मेला प्राधिकरण महाकुम्भ में सफाई व्यवस्था और स्वच्छता मित्रों का विशेष ध्यान रख रहा है। इसी दिशाक्रम में शुक्रवार को मेला क्षेत्र में संगम तट के समीप नववर्ष के उपलक्ष्य में स्वच्छता मित्रों के लिये सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें मेला की विशेष कार्याधिकारी आकांक्षा राणा समेत, स्वच्छता और सैनिटेशन विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सामूहिक भोज कर स्वच्छताकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और स्वच्छ महाकुम्भ के सीएम योगी के संकल्प को सफल बनाने का प्रण भी लिया। 

सीएम योगी की प्रेरणा से सभी सेक्टरों में होगा स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज का आयोजन 
सीएम योगी ने अपने पिछले प्रयागराज दौरे पर समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिये थे कि स्वच्छता महाकुम्भ की पहचान है। स्वच्छ-महाकुम्भ अभियान को सफल बनाने के लिए न केवल स्वच्छता के अच्छे से अच्छे इंतजाम करने होंगे, बल्कि मेले में कार्यरत स्वच्छता मित्रों और उनके परिवार का भी पूरा ध्यान रखना होगा। सीएम योगी के दिशा-निर्देशों के मुताबिक मेला प्राधिकरण महाकुम्भ में 1.5 लाख शौचालयों के निर्माण के साथ सफाई के आधुनिक उपकरणों का भी प्रयोग कर रहा है। साथ ही लगभग 15 हजार स्वच्छता मित्रों और 2 हजार गंगा सेवादूतों की नियुक्ति की जा रही है।स्वच्छता मित्रों के रहने के लिए हर सेक्टर में सैनिटेशन कालोनी और उनके बच्चों के लिये विद्याकुम्भ स्कूल और आंगबाड़ी भी बनाई जा रही हैं। इसी दिशा में मेला विशेष कार्यकारी अधिकारी आकांक्षा राणा ने स्वच्छता मित्रों के लिए नववर्ष के उपलक्ष्य में सामूहिक भोज का आयोजन किया।सामूहिक भोज का आयोजन संगम तट के पास सेक्टर-3 और सेक्टर-4 में किया गया था। आने वाले दिनों में बाकि के सभी सेक्टरों में उनके सेक्टर मजिस्ट्रेट इसी तरह के सामूहिक भोज का आयोजन करेंगे। 

सहभागिता बढ़ाने के लिये स्वच्छता मित्रों के साथ सामूहिक भोज    
स्वच्छता मित्र सामूहिक भोज कार्यक्रम में शामिल रहीं मेला की विशेष कार्यकार्याधिकारी आकांक्षा राणा ने कहा कि इस सामूहिक भोज के आयोजन का उद्देश्य स्वच्छता मित्रों का नववर्ष में स्वागत करना, साथ ही उनमें सामूहिकता और अपनत्व का भाव पैदा करना है। हम ये बताना चाहते हैं कि वो भी मेला परिवार का हिस्सा हैं, बिना उनके ये आयोजन सफल नहीं हो सकता। जैसा कि मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन है कि महाकुम्भ को दिव्य-भव्य के साथ स्वच्छ महाकुम्भ बनाना है जो कि हमारे स्वच्छता मित्रों के सहयोग और पूर्ण सहभागिता के पूरा नहीं हो सकता। ये सामूहिक भोज उसी दिशा में एक टीम बिल्डिंग एक्सरसाइज़ है। सामूहिक भोज कार्यक्रम में विशेष कार्यधिकारी के साथ सैनिटेशन विभाग के आनंद सिंह और सेक्टर-3 और 4 के सेक्टर मजिस्ट्रेट विनय मिश्रा और संजीव उपाध्याय भी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement