Prayagraj News: ‘गुफ़्तगू साहित्य समारोह-2025’- 35 प्रतिभावान लोगों को मिला अवार्ड। 

गुफ़्तगू साहित्यिक संस्था का लगातार 23 साल तक संचालन और इसके द्वारा किए जा रहे शानदार कार्य इसे खास बना देते हैं। गुफ्तगू का....

By INA News Desk
May 20, 2025 - 19:57
848 Views
Prayagraj News: ‘गुफ़्तगू साहित्य समारोह-2025’- 35 प्रतिभावान लोगों को मिला अवार्ड। 

प्रयागराज। गुफ़्तगू साहित्यिक संस्था का लगातार 23 साल तक संचालन और इसके द्वारा किए जा रहे शानदार कार्य इसे खास बना देते हैं। गुफ्तगू का कार्य और उपलब्धियां दोनों ही सराहनीय हैं। यह बातें मुट्ठीगंज स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित ‘गुफ़्तगू साहित्य समारोह-2025’ में मशहूर फिल्म अभिनेता और रंगकर्मी राजेंद्र गुप्ता ने कहीं।

कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते डॉ. इम्तियाज़ अहमद ग़ाज़ी ने कहा कि एक टीम  बनाकर उसे साहित्य को समर्पित करने का काम किया गया है। हमेशा से कोशिश रही है कि समाज में अच्छे कार्य करने वालों का सम्मान किया जाए, ताकि अच्छे लोगों को प्रोत्साहन मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने कहा कि इस कठिन दौर में इमानदारी के साथ गुफ़्तगू ने परिश्रम से खुद को तैयार किया हैै। यह कार्य अपने आपमें अतुलनीय है।

न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने कहा कि साहित्यिक आयोजन की रूपरेखा तैयार करना और उसे करके दिखा देना, बड़ी बात है। यह काम टीम गुफ़्तगू ने करके दिखा दिया है। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अनिल कुमार ‘अन्नू भइया’ ने कहा कि साहित्य को लेकर प्रयागराज में अच्छा कार्य हो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार मुनेश्वर मिश्र, शिक्षाविद पंकज जायसवाल और पूर्व एडीशनल एडवोकेट जनरल क़मरुल हसन सिद्दीक़ी, नरेश कुमार महरानी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह तन्हा ने किया।

Also Read- Lucknow News: राजकीय उद्यान, आलमबाग में मनाया गया विश्व मधुमक्खी दिवस।

दूसरे दौर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। हकीम रेशादुल इस्लाम, अशोक श्रीवास्तव ‘कुमुद’, प्रभाशंकर शर्मा, मासूम रज़ा राशदी, डॉ. वीरेंद्र कुमार तिवारी, नीना मोहन श्रीवास्तव, अनिल मानव, राजेश राज जौनपुरी, अर्चना जायसवाल ‘सरताज’, शिवाजी यादव, अफसर जमाल, शैलेंद्र जय, मधुबाला गौतम, राम नारायण श्रीवास्तव, सिद्धार्थ पांडेय, भारत भूषण वार्ष्णेय, दयाशंकर प्रसाद, उत्कर्ष मालवीय, कमल किशोर कमल आदि ने काव्य पाठ किया।


इन्हें मिला अवार्ड--

शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी - अकबर इलाहाबादी अवार्ड

कुलदीप नैयर अवार्ड -

रोहिताश्व कुमार वर्मा (दैनिक जागरण-मुजफ्फरनगर),
रतिभान त्रिपाठी (राजनैतिक संपादक-देशबंधु)
दिनेश सिंह (टीवी-9)
अचिन्त्य रंजन मिश्र (आज)

सुभद्रा कुमारी चौहान अवार्ड -

डॉ. शहनाज़ जाफ़र बासमेह (औरंगाबाद, महाराष्ट्र)
डॉ. कामिनी व्यास रावल (उदयपुर)
निरुपमा खरे (भोपाल)
वंदना रानी दयाल (ग़ाज़ियाबाद)

कैलाश गौतम अवार्ड -
अविनाश भारती (मुजफ्फरपुर)
विनोद कुमार विक्की (खगड़िया)
डॉ. आकांक्षा पाल (प्रयागराज)
डॉ. संतोष कुमार मिश्र (प्रयागराज)

उमेश नारायण शर्मा अवार्ड-
 रोहित पांडेय, सत्येंद्र सिंह, सय्यद आफ़ताब मेंहदी,
अमरेंद्र कुमार मिश्र


डॉ.सुधाकर पांडेय अवार्ड-
अलीशेर राईनी ‘भोलू’ (मरणोपरांत, दिलदानगर)
विनय राय ‘बबुरंग’ (ग़ाज़ीपुर)
संतोष कुमार शर्मा (ज़ामानिया)
मोहम्मद आरिफ़ अंसारी (प्रयागराज),

सीमा अपराजिता अवार्ड-
डॉ. प्रीता पंवार (फरीदाबाद)
डॉ. ऋषिका वर्मा (पौड़ी गढ़वाल)
अलका सोनी (बर्नपुर, पश्चिम बंगाल)
ज्योति सागर सना (दिल्ली)

मिल्खा सिंह अवार्ड-
ज़हीर हसन (फुटबाल)
प्रो. राकेश कुमार नायक (बॉक्सिंग)
भास्कर चंद्र भट्ट (बॉक्सिंग)
रणविजय सिंह (शॉटफुट थ्रोवर)

गुफ़्तगू अवार्ड-
अनुराग मिश्र (लखनऊ)
बसंत कुमार शर्मा (जबलपुर)
सरफराज हुसैर फराज (मुरादाबाद)
डॉ. रामावतार सागर (कोटा)
सुशील खरे ‘वैभव’ (पन्ना)
मंजुलता नागेश (प्रयागराज)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow