हरदोई: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन कांवरिया झुलसे

By INA News Desk
Jul 28, 2024 - 22:56
256 Views
हरदोई: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन कांवरिया झुलसे
प्रतीकात्मक चित्र

पिकअप पर रखा साउंड सिस्टम में लगा पाइप हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुआ हादसा

कछौना/ हरदोई।

कछौना कोतवाली के अंतर्गत ग्राम खजोहना से कांवरियों का एक जत्था शाम को जलाभिषेक के लिए मेहंदी घाट के लिए पूरे उत्साह के साथ रवाना हुआ। इसी दौरान मल्लावां से गौसगंज मार्ग पर खजोहना तिराहे पर पिकअप डाला में लगे डीजे साउंड सिस्टम के एक लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें पिकअप में बैठे लगभग आधा दर्जन कांवरिये चपेट में आकर झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सावन माह में भक्त शाम के समय गंगा तट पर जाकर वहां से गंगाजल लाकर शिव मंदिर में चढ़ाने का सिलसिला जारी है। इसमें महिलाएं और बच्चे भी भागीदारी कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार शाम कांवरियों का एक जत्था गंगा तट मेहंदी घाट जनपद कन्नौज के लिए रवाना हुआ। जिसमें पिकअप डाला पर सवार लगभग आधा दर्जन कांवरिया बिजली लाइन की संपर्क में पिकअप डाला पर रखे साउंड सिस्टम का पाइप आने से झुलसकर घायल हो गए। इनमें बच्चे भी शामिल है।

यह भी पढ़ें - मारपीट करने के मामले में 1 गिरफ्तार

इस अचानक घटना से त्राहिमाम मच गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस, विवेक, पिंटू, अर्जुन का पुत्र सहित सात लोग गंभीर रूप से चपेट में आकर झुलस गए हैं। इस घटना से पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक क्षेत्राधिकारी सहित जिले के आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचने की जानकारी प्राप्त हुयी।

रिपोर्ट- सुनील कुमार सिंह कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement