Hardoi : बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामला में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और नामजद आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जा
हरदोई : थाना मझिला क्षेत्र में एक महिला ने शिकायत दर्ज की कि विक्की, पुत्र स्वर्गीय राजीव, निवासी ग्राम बबौरी, थाना सिन्धौली, जनपद शाहजहांपुर, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर थाना मझिला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा संख्या 243/25 दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया और नामजद आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी का पता ग्राम बबौरी, थाना सिन्धौली, जनपद शाहजहांपुर है।
इस कार्रवाई में थाना मझिला की पुलिस टीम शामिल थी, जिसमें उपनिरीक्षक शिवम प्रताप सिंह और कांस्टेबल पवन सिंह ने अहम भूमिका निभाई।
Also Click : Hardoi : छेड़छाड़ और धमकी का मामला- आरोपी गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई जारी
What's Your Reaction?











