Hardoi : कोतवाली शहर क्षेत्र में युवक से मारपीट और गाली-गलौज करने वाला आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

पीड़िता आरती पत्नी स्वर्गीय कमलेश ने थाने में शिकायत दी थी कि अतुल और एक अन्य व्यक्ति ने उनके बेटे के साथ अभद्रता की और मारपीट की। इस शिकायत पर कोतवाली

By INA News Desk
Dec 9, 2025 - 22:31
45 Views
Hardoi : कोतवाली शहर क्षेत्र में युवक से मारपीट और गाली-गलौज करने वाला आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार
Hardoi : कोतवाली शहर क्षेत्र में युवक से मारपीट और गाली-गलौज करने वाला आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

हरदोई शहर के मोहल्ला पीताम्बर गंज में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में मुख्य आरोपी अतुल पुत्र धर्मेंद्र निवासी पीताम्बर गंज को पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता आरती पत्नी स्वर्गीय कमलेश ने थाने में शिकायत दी थी कि अतुल और एक अन्य व्यक्ति ने उनके बेटे के साथ अभद्रता की और मारपीट की। इस शिकायत पर कोतवाली शहर में मुकदमा संख्या 865/25 धारा 115(2)/118(1)/352/351(3) और बाद में जांच के दौरान धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज हुआ। कोतवाली शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल को चाकू समेत पकड़ लिया। बाकी कानूनी कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक कैलाश नाथ और कांस्टेबल संजय मिश्रा शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : मल्लावां थाने की महिला आरक्षी पर उत्कोच का आरोप, तत्काल निलंब के बाद जांच शुरू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow