Hardoi : हरदोई में अरवल पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार
15 सितंबर 2025 को पीड़िता के पिता ने अरवल थाने में शिकायत दर्ज की कि उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी अंकित पुत्र गंगाधर उनकी बेटी को बहला
हरदोई : जिले के अरवल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
15 सितंबर 2025 को पीड़िता के पिता ने अरवल थाने में शिकायत दर्ज की कि उन्नाव जिले के गंगाघाट थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी अंकित पुत्र गंगाधर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। इस शिकायत के आधार पर अरवल थाने में मुकदमा संख्या 188/25, धारा 87/137(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया।
अरवल थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया। साथ ही, आरोपी अंकित पुत्र गंगाधर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम में उप-निरीक्षक कमलेश सिंह सेंगर और हेड कांस्टेबल रईस अहमद शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
Also Click : Sitapur : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 138 मरीजों की जांच कर दी दवाइयां
What's Your Reaction?











