Hardoi: हरदोई बस स्टैंड पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं तलाशी अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार, 26 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर के

Aug 27, 2026 - 13:40
4 Views
Hardoi: हरदोई बस स्टैंड पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं तलाशी अभियान

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार, 26 अगस्त 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली शहर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने बस स्टैंड हरदोई पर महिला सुरक्षा और महिला सम्मान को लेकर जागरूकता एवं तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए पुलिस ने उन्हें सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया। महिलाओं को किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। इस दौरान 112, 1090, 1930, 181, 108 और 102 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी वाले पंपलेट वितरित किए गए।

आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। इसी क्रम में बस स्टैंड पर मौजूद रोडवेज बसों के चालकों को भी सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चालकों से वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करने और पूरी सतर्कता के साथ वाहन संचालित करने की अपील की गई।

क्षेत्राधिकारी नगर ने बस चालकों से कहा कि बस में किसी संदिग्ध व्यक्ति के प्रवेश करने या संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही बसों में आवश्यकतानुसार फोटो एवं वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी घटना की स्थिति में संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, उन्हें अपने अधिकारों एवं हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा सार्वजनिक परिवहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाना रहा।

Also Read- Rajasthan School News: सीजेपी के अभियान का बड़ा असर, राजस्थान शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के सुधार के लिए जारी किया अहम आदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow