Hardoi: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत हरियावां पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हरियावां। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत हरियावां पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी हरियावां, थाना प्रभारी तथा मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें 112, 1090, 181, 1076, 1098, 108, 102, 101 और 1930 सहित अन्य आवश्यक हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। महिलाओं को समझाया गया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। वहीं, स्कूल जाने वाली बालिकाओं को डायरी एवं पेन वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने बालिकाओं को निर्भीक होकर आगे बढ़ने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।
What's Your Reaction?







