Hardoi News: हरदोई में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, CDO नेहा व्याडवाल ने अधिकारियों को दिए रैंक सुधारने के निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में समीक्षा बैठक

By INA News Desk
Sep 15, 2026 - 16:36
4 Views
Hardoi News: हरदोई में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा, CDO नेहा व्याडवाल ने अधिकारियों को दिए रैंक सुधारने के निर्देश

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागों की रैंक सही एवं बेहतर बनाए रखने के लिए योजनाओं की प्रगति में निरंतर सुधार किया जाए। जिन विभागों की रैंक अपेक्षाकृत कम है, वे विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करें। सभी विभाग अपने-अपने आंकड़ों को समय से अपडेट कराते हुए सीएम डैशबोर्ड पर सही एवं अद्यतन फीडिंग सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की निरंतर सेवा एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के संबंध में भी चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा विभागवार निर्धारित दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए तथा जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Chhatrapati Sambhaji Nagar: iPhone की किस्त को लेकर हुए विवाद में 18 साल के युवक सहित 3 की मौत, इलाके में सनसनी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow