Hardoi : जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के कार्यो की समीक्षा

उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संचालन/अनुश्रवण  पर्यवेक्षण, निगरानी व लाभार्थी चयन हेतु जिला स्तरीय समिति का प्रावधान किया

Aug 28, 2025 - 22:12
35 Views
Hardoi : जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के कार्यो की समीक्षा
जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के कार्यो की समीक्षा

कलेक्ट्रेट कक्ष मे जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना की जिलास्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु चयनित परियोजनाओं के लिये आवंटित धनराशि के सापेक्ष भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने वर्ष-2025-26 मे ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों मे पात्र/इच्छुक आवेदकों का चयन एवं अपात्र आवेदन पत्रों के निरस्तीकरण एवं पात्र आवेदकों की सूची का रैण्डमाइजेशन मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष कराये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के संचालन/अनुश्रवण  पर्यवेक्षण, निगरानी व लाभार्थी चयन हेतु जिला स्तरीय समिति का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, मत्स्य विभाग से अवधेश वर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम व अन्य अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Also Click : Lucknow : कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय : योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow