Hardoi: जिलाधिकारी अनुनय झा ने विद्युत आपूर्ति व पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा, निर्बाध बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश
स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग एवं नेडा की समीक्षा बैठक
Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग एवं नेडा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में विद्युत आपूर्ति, लाइन लॉस, राजस्व वसूली एवं उपभोक्ता शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शासन द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाय। अनावश्यक कटौती एवं ट्रिपिंग की समस्या का तत्काल निराकरण किया जाय। जर्जर तारों एवं ट्रांसफार्मरों को समय से बदला जाय। विद्यालयों के ऊपर से निकल रहे हाइटेंशन तारों को निर्धारित समयावधि में हटवाया जाय। आईपीडी, आरडीएसएस योजना सहित अन्य योजनाओं के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाय।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विद्युत चोरी रोकने हेतु अधिशासी अभियंताओं सहित सभी संबंधित अधिकारी नियमित चेकिंग अभियान चलाए। पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को सही एवं समय पर बिल उपलब्ध कराया जाय। गलत बिलिंग की शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारण किया जाय। मीटर रीडिंग की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित की जाय।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर योजना का प्रभावी संचालन किया जाय। उन्होंने सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीएम सूर्यघर योजना से संबंधित पत्रावलियों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।
बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Also Read- 'सपा ने P का मतलब पिछड़ा से पंडित किया', मायावती का बड़ा आरोप, अखिलेश यादव की राजनीति को बताया छलावा
What's Your Reaction?







