मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, ठोस कचरा प्रबंधन और बिजली आपूर्ति में सुधार के दिए निर्देश। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा ....

By INA News Desk
Aug 1, 2025 - 16:02
84 Views
मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, ठोस कचरा प्रबंधन और बिजली आपूर्ति में सुधार के दिए निर्देश। 
मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, ठोस कचरा प्रबंधन और बिजली आपूर्ति में सुधार के दिए निर्देश। 

Hardoi News: विवेकानंद सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें मंडलायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन की नियमित समीक्षा और बिजली आपूर्ति में सुधार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आम जनता की शिकायतों के लिए फोन उठाने और बेहतर जन सुनवाई व्यवस्था स्थापित करने के निर्देश दिए।  

बैठक की शुरुआत नगर पालिका की समीक्षा से हुई। मंडलायुक्त ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने, समय पर कूड़ा उठान और निर्बाध जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर अधिशासी अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने सिनेमा चौराहे के चौड़ीकरण को लोक निर्माण विभाग की रीडिजाइनिंग में शामिल करने का निर्देश दिया। साथ ही, ठोस कचरा प्रबंधन की नियमित समीक्षा पर बल दिया।  

ऊर्जा विभाग की समीक्षा में डॉ. जैकब ने पीओ नेडा को कार्यालयों में सोलर प्लांट लगाने और पीएम सूर्यघर योजना में प्रगति लाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार और कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। बिजली विभाग को विद्युत आपूर्ति में सुधार, टोल-फ्री नंबर पर शिकायतों का समाधान और जेई की जवाबदेही सुनिश्चित करने का आदेश दिया।  

उद्यान विभाग की समीक्षा में शाहाबाद क्षेत्र में एफपीओ की संख्या बढ़ाने और आम के एफपीओ पंजीकरण को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। हरियावा में हाईटेक नर्सरी स्थापना में तेजी लाने को कहा गया। कृषि विभाग को अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जोड़ने का निर्देश दिया गया।  

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में चिकित्सा प्रतिष्ठानों में सभी आवश्यक एनओसी, एनक्वास प्रमाणीकरण में प्रगति, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को डॉक्टरों द्वारा गोद लेने और टेलीकंसल्टेशन में सुधार के निर्देश दिए गए। बाबटमऊ पीएचसी में सुविधाओं के विस्तार और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा गया। एनीमिया मुक्त अभियान, मातृ मृत्यु दर में कमी और एमसीडी स्क्रीनिंग में सुधार पर जोर दिया गया।  

दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं, दुकान निर्माण और संचालन योजना का प्रचार-प्रसार करने, पात्र बच्चों को बाल सेवा और स्पॉन्सरशिप योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। जल जीवन मिशन के तहत सड़कों की तत्काल मरम्मत और फेमिली आईडी कार्य में तेजी लाने को कहा गया।  

पंचायती राज विभाग की समीक्षा में केंद्र और राज्य वित्त में भुगतान में विलंब न करने, ग्राम पंचायतों के ओएसआर सत्यापन, प्लास्टिक प्रबंधन और डिजिटल लाइब्रेरी में प्रगति के निर्देश दिए गए। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंचायती राज विभाग के कार्यों की सराहना की गई।  

पर्यटन विभाग को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने, बेसिक शिक्षा विभाग को स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और जन्म प्रमाण पत्र की प्रगति के लिए प्रशंसा की गई। पशुपालन विभाग को नंदबाबा दुग्ध योजना और गोसंवर्धन योजना में पात्रों को लाभान्वित करने, गोशालाओं में सीसीटीवी लगाने की सराहना की गई। मत्स्य पालन विभाग को पात्रों को पट्टे आवंटित करने, मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने और कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपकरण उपलब्धता, पोषण ट्रैकर ऐप पर समयबद्ध फीडिंग और कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती करने के निर्देश दिए गए।  

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कृषि महाविद्यालय की कक्षाओं, एएनएम प्रशिक्षण, होम्योपैथिक मेडिसिन किट वितरण, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र अभियान, निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना और कुओं को जीवित करने जैसे कार्यों की जानकारी दी, जिसकी मंडलायुक्त ने सराहना की। उन्होंने हरदोई मॉडल को अन्य जनपदों में लागू करने के निर्देश दिए।  

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, प्रफुल्ल त्रिपाठी, मंडलीय अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक: लाखों ग्रामीण युवाओं को रोजगार और महिलाओं को लघु उद्यम से जोड़ने की तैयारी, योगी सरकार को मिलेगा राजस्व।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow