जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में 96 शिकायतों का लिया संज्ञान, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में....

By INA News Desk
Aug 1, 2025 - 16:19
71 Views
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में 96 शिकायतों का लिया संज्ञान, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश। 
जिलाधिकारी अनुनय झा ने जन सुनवाई में 96 शिकायतों का लिया संज्ञान, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश। 

Hardoi News: कलेक्ट्रेट कक्ष में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। जन सुनवाई में कुल 96 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों का वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकरण कराया गया।

जन सुनवाई में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर ही बनवाये जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। भूमि विवाद के स्थायी समाधान के लिए थाकबंदी के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण कराया जाये। चकरोड पर कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाये। जन सुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने की विभिन्न विभागों की समीक्षा, ठोस कचरा प्रबंधन और बिजली आपूर्ति में सुधार के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow