Hardoi News: जिला पोषण समिति की बैठक में डीएम का सख्त रुख, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक
Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर मानकों के अनुरूप सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत सभी पात्रों को लाभन्वित किया जाये। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्यों को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। सम्बंधित विभागीय अधिकारी इसका नियमित रूप से निरीक्षण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एनआरसी का पूर्ण क्षमता पर उपयोग सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि दस्तक अभियान के अंतर्गत चिन्हित कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का एएनएम परीक्षण के उपरांत एनआरसी के लिए संदर्भित कराया जाय। वीएचएसएनडी सत्रों का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि वीएचएसएनडी सत्रों का प्रभावी क्रियान्वयन महिला एवं बाल स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है। सत्रों का नियमित निरीक्षण भी सुनिश्चित किया जाय। गृह भ्रमण भी प्रभावी रूप से कराया जाय।
पोषण ट्रैकर पर डाटा फीडिंग कार्यों को समय से पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी ने समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि योजनाओं का पूर्ण लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाय। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार व समस्त सीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे है।
Also Read- Lucknow: खरीफ सीजन में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में जुटी योगी सरकार
What's Your Reaction?



