Hardoi : मल्लावां में दीवार निर्माण को लेकर मारपीट, एक अभियुक्त गिरफ्तार
मल्लावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवशंकर, पुत्र जगदीश, निवासी शाहपुर गंगा को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पु
मल्लावां थाना क्षेत्र के शाहपुर गंगा गांव में नरेंद्र कुमार, पुत्र स्वर्गीय जयकृष्ण ने शिकायत दर्ज की कि दीवार निर्माण को लेकर शिवशंकर, पुत्र जगदीश और तीन अन्य लोगों ने उनके और उनके परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस शिकायत के आधार पर मल्लावां पुलिस ने मुकदमा संख्या 300/25, धारा 110/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मल्लावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त शिवशंकर, पुत्र जगदीश, निवासी शाहपुर गंगा को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय, कांस्टेबल रोहित वर्मा और कांस्टेबल गगन शामिल थे।
Also Click : Hardoi : अतरौली में कार से हंगामा करने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
What's Your Reaction?











