Hardoi : संडीला की 8 वर्षीय अनुष्का अस्थाना ने राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

अनुष्का ने अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। वह पवन कुमार अस्थाना की बेटी हैं। इस सफलता पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Jan 12, 2026 - 21:54
 0  43
Hardoi : संडीला की 8 वर्षीय अनुष्का अस्थाना ने राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते
Hardoi : संडीला की 8 वर्षीय अनुष्का अस्थाना ने राष्ट्रीय डांस चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीते

रिपोर्ट - मुकेश सिंह 

संडीला/हरदोई। संडीला की 8 वर्षीय छात्रा अनुष्का अस्थाना ने 11वीं नेशनल डांस स्पोर्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। लखनऊ के संस्कृत पाठशाला में आयोजित इस प्रतियोगिता में शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल, संडीला की अनुष्का ने ट्रेडिशनल डांस (अंडर-8) श्रेणी में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। साथ ही बैटल राउंड डांस (अंडर-12) वर्ग में भी उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अनुष्का ने अपनी आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। वह पवन कुमार अस्थाना की बेटी हैं। इस सफलता पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

इससे पहले अनुष्का हरदोई महोत्सव जैसे कई मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। वह भविष्य में एक प्रसिद्ध नृत्यांगना बनना चाहती हैं। अनुष्का की इस जीत से संडीला और पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow