Hardoi : हरदोई पुलिस ने किरायेदारी के रुपये दिलाने में की मदद

थाना प्रभारी ने जांच की तो पता चला कि पीड़ित और विपक्षी के बीच किरायेदारी के रुपये को लेकर विवाद था। विपक्षी ने बताया कि जिस ईंट भट्ठे पर पीड़ित ने काम किया

Aug 26, 2025 - 21:28
 0  19
Hardoi : हरदोई पुलिस ने किरायेदारी के रुपये दिलाने में की मदद
हरदोई पुलिस ने किरायेदारी के रुपये दिलाने में की मदद

हरदोई : जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान शिकायत की कि उन्होंने एक महीने तक विपक्षी के ईंट भट्ठे पर मिट्टी ढुलाई का काम किया, लेकिन उन्हें 55,000 रुपये का भुगतान नहीं किया गया। विपक्षी बार-बार टालमटोल कर रहा था। पुलिस अधीक्षक ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और कोतवाली देहात के थाना प्रभारी को तुरंत मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया।

थाना प्रभारी ने जांच की तो पता चला कि पीड़ित और विपक्षी के बीच किरायेदारी के रुपये को लेकर विवाद था। विपक्षी ने बताया कि जिस ईंट भट्ठे पर पीड़ित ने काम किया था, वह अब बंद हो चुका है, जिसके कारण वे रुपये नहीं दे पाए। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। विपक्षी ने दो दिन के भीतर पीड़ित को किरायेदारी के रुपये देने का वादा किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। पीड़ित ने विपक्षी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने पर सहमति जताई। थाना प्रभारी ने पीड़ित को भविष्य में किसी भी समस्या के लिए तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर संपर्क करने की सलाह दी।

Also Click : Lucknow : 'नेशनल स्पेस डे’- 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के 1.48 करोड़ बच्चों को मिली अंतरिक्ष की जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow