Hardoi : ग्राम कौंढ़ा हरदोई में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज से भेदभाव मिटाकर सबको एक सूत्र में

Mar 22, 2026 - 22:18
 0  2
Hardoi : ग्राम कौंढ़ा हरदोई में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
Hardoi : ग्राम कौंढ़ा हरदोई में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह

हरदोई के विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत कौंढ़ा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा की मौजूदगी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना से लोग एकजुट हुए। आयोजकों ने मंच पर बैठे अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व समाज से भेदभाव मिटाकर सबको एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है।विशिष्ट अतिथि प्रेमावती वर्मा ने लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि होली के इस पावन अवसर पर आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना चाहिए।समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बावन धर्मेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कौंढ़ा संजीव कुमार, भाजपा पदाधिकारी, ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow