Hardoi : पीएम श्री विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

प्रेमावती वर्मा ने संबोधन में कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल

By INA News Desk
Mar 22, 2026 - 22:21
20 Views
Hardoi : पीएम श्री विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
Hardoi : पीएम श्री विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पीएम श्री विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा ने सरस्वती माता की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने उनकी सलामी ली और सभी प्रतिभागियों को निष्पक्षता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संकल्प दिलाया।प्रेमावती वर्मा ने संबोधन में कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और खेल भावना के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर अजित सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर आभार जताया।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव, शिक्षा परिवार के सदस्य और होनहार छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow