Hardoi : दहेज प्रताड़ना के आरोप में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को ईंट के साथ गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता रामासरे पुत्र स्वर्गीय बाबूराम ने टडियावां थाने में बताया कि उनकी बेटी की शादी ग्राम सरंगापुर निवासी धर्मेंद्र कश्यप पुत्र बदले से अप्रैल में हुई
हरदोई जिले के टडियावां थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति को ईंट के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मौत के बाद उसके पिता ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सिर पर गंभीर चोटें साबित हुईं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश तेज हो गई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पिता रामासरे पुत्र स्वर्गीय बाबूराम ने टडियावां थाने में बताया कि उनकी बेटी की शादी ग्राम सरंगापुर निवासी धर्मेंद्र कश्यप पुत्र बदले से अप्रैल में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल पक्ष ने दहेज में बाइक की मांग शुरू कर दी। जब मांग पूरी न होने पर उन्होंने पीड़िता को लगातार प्रताड़ित किया। हाल ही में दहेज विवाद पर धर्मेंद्र और दूसरे आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की, जिसमें ईंट से सिर पर वार किया गया। घायल पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस शिकायत पर थाने में मुकदमा संख्या 404/25 दर्ज किया गया, जिसमें धारा 85, 80(2) और 115(2) बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट जोड़ी गई।
What's Your Reaction?











