Hardoi : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसंघ कालीन कार्यकर्ता इन्द्रेश्वर नाथ गुप्ता का सम्मान

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और मेहनत की बदौलत ही आज पार्टी इस ऊंचाइयों पर पहुंची है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव नए कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक का

Apr 8, 2026 - 23:34
 0  4
Hardoi : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसंघ कालीन कार्यकर्ता इन्द्रेश्वर नाथ गुप्ता का सम्मान
Hardoi : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जनसंघ कालीन कार्यकर्ता इन्द्रेश्वर नाथ गुप्ता का सम्मान

हरदोई में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों के तहत पुराने और अनुभवी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में भाजपा कार्यालय पर जनसंघ के समय से पार्टी से जुड़े पूर्व जिला महामंत्री इन्द्रेश्वर नाथ गुप्ता का भव्य स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने उन्हें पटका पहनाकर और फूलों की माला भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं के संघर्ष और मेहनत की बदौलत ही आज पार्टी इस ऊंचाइयों पर पहुंची है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव नए कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक का काम करता है। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी अतुल सिंह चाऊंपुर, आयुष सिंह, आशुतोष आज़ाद, रामजी गुप्ता, अभय दीक्षित और चंदा त्रिपाठी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

Also Click : Sambhal : घर से नहीं निकल पाएगी बीजेपी- जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा हमला, पोस्टर विवाद पर सियासत गरम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow