Hardoi News: लडकी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने लडकी को बरामद कर युवक को हिरासत में लिया
अभियुक्त सलमान पुत्र नाबाब अली निवासी ग्राम भानपुर थाना कछौना जनपद हरदोई वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ गलत कार्य किया गया। इस सम्ब...
By INA News Hardoi.
बीते 12 अप्रैल को एक व्यक्ति द्वारा थाना कछौना पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त सलमान पुत्र नाबाब अली निवासी ग्राम भानपुर थाना कछौना जनपद हरदोई वादी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया तथा उसके साथ गलत कार्य किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कछौना पर संबंधित धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट बनाम नामजद अभियुक्त उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। थाना कछौना पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सलमान पुत्र नाबाब अली निवासी ग्राम भानपुर थाना कछौना जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?