Hardoi News : महिला सशक्तिकरण शिविर का स्थल परिवर्तन, तीसरे दिन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

अध्यक्षा स्मृति ऋचा गुप्ता ने जानकारी दी कि – "अस्तित्व फाउंडेशन के तत्वाधान में डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहा महिला सशक्तिकरण शिविर का स्थल परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह..

Jun 7, 2025 - 21:49
 0  53
Hardoi News : महिला सशक्तिकरण शिविर का स्थल परिवर्तन, तीसरे दिन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

By INA News Hardoi.

हरदोई : अस्तित्व फाउंडेशन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय महिला सशक्तिकरण शिविर के तीसरे दिन एक महत्वपूर्ण सूचना के साथ शिविर की शुरुआत हुई। फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मृति ऋचा गुप्ता ने जानकारी दी कि – "अस्तित्व फाउंडेशन के तत्वाधान में डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में चल रहा महिला सशक्तिकरण शिविर का स्थल परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह शिविर दिनांक 07 जून 2025 से छोटेलाल पब्लिक स्कूल, मंगलीपुरवा में प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किया जाएगा।"तीसरे दिन की गतिविधियों में महिलाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया:

  • टेलरिंग (सिलाई) में झबला की कटिंग की विधि सिखाई गई।
    मेहंदी प्रशिक्षण में पेंसिल द्वारा डिज़ाइन को आकार देने की तकनीक पर अभ्यास कराया गया।
    ब्यूटी पार्लर कोर्स के अंतर्गत थ्योरी और थ्रेडिंग (बॉडी हेयर रिमूवल तकनीक) सिखाई गई।
    मार्शल आर्ट्स में पैरों से पंचिंग की कला सिखाई गई जिससे आत्मरक्षा के प्रति महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ा।
    नृत्य (डांस) वर्ग में सरल नृत्य स्टेप्स पर अभ्यास कराया गया जिससे प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम स्थल पर लक्ष्मी गुप्ता, किरण गुप्ता, मीनाक्षी, गीता, मन्जूषा सहित कई गणमान्य महिलाएं एवं प्रतिभागी उपस्थित रहीं। अस्तित्व फाउंडेशन की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। आगामी दिनों में प्रशिक्षण कार्यक्रम और अधिक प्रभावशाली रूप में संचालित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow