हरदोई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा चुनाव कार्य से जुड़े विभिन्न नोडल अधिकारियों व सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक ली गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि पोस्टल बैलेट से सम्बंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं।
चुनावी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित किया जाये। आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों में चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।