Hardoi News: पिहानी में मधुमक्खियां के हमले से बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल 

बंधु लाल पुत्र मुलई निवासी खटेली किसी काम से गांव से पिहानी आ रहे थे। हरैया नहर  पुल के निकट अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद वह अपना बचाव करने के लिए...

By INA News Desk
Feb 10, 2025 - 00:10
80 Views
Hardoi News: पिहानी में मधुमक्खियां के हमले से बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर घायल 

By INA News Hardoi.

पिहानी- हरदोई: कोतवाली क्षेत्र के पिहानी जहानीखेड़ा हरैया पुल बूढ़ा गांव रोड पर खेली  निवासी एक बुजुर्ग पर रविवार को मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी पर पहुंचने पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। मधुमक्खियां के हमले से वहीं पर लोहार गिरी का काम करने वाले एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हो गया।

Also Read: Hardoi News: घर से राशन खरीदने निकली किशोरी से छेड़छाड़, बचाव करने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकला

बंधु लाल पुत्र मुलई निवासी खटेली किसी काम से गांव से पिहानी आ रहे थे। हरैया नहर  पुल के निकट अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद वह अपना बचाव करने के लिए तड़पते हुए इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक वह मधुमक्खियों के हमले से अचेत होकर गिर पड़े। मधुमक्खियां के हमले से कुल्लही  निवासी रमाशंकर को गंभीर रूप से चेहरे पर काटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे पिहानी कोतवाल विद्यासागर पाल , उप निरीक्षक मुकुट सिंह कांस्टेबल प्रफुल्ल,विनोद यादव ,राजेंद्र यादव ,जगतपाल आदि सिपाहियों ने  घायल को अस्पताल पहुंचाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow