Hardoi News: सन्मानी वैश्य समाज सेवा समिति द्वारा 12 कन्याओं का दहेज़ रहित विवाह कराया, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आशीर्वाद दिया

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा बेटी शक्ति का स्वरूप है बोझ नहीं। उन्होंने नवविवाहित कन्याओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एक दर्जन वेदियों पर यजमानों ने मं...

By INA News Desk
Jun 7, 2025 - 21:58
52 Views
Hardoi News: सन्मानी वैश्य समाज सेवा समिति द्वारा 12 कन्याओं का दहेज़ रहित विवाह कराया, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने आशीर्वाद दिया

रिपोर्ट : (अम्बरीष कुमार सक्सेना)

By INA News Hardoi.

हरदोई : सनमानी वैश्य समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह में 12 जोड़ों ने एक दूसरे के गले में वर माला डाली व एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री रामजी की पूजा अर्चना और  दीप प्रज्वलन के साथ विवाह समारोह की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा की इस पुनीत कार्य में वह भी समाज के साथ हैं, उन्होंने हर संभव सहयोग की घोषणा करते हुए कहा कि वैसे भी देश की अर्थव्यवस्था वैश्य समाज पर ही टिकी हुई है।

Also Click : Lucknow News: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत चिन्हित परिवारों के युवाओं के उन्नयन और उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु संगोष्ठी हुई आयोजित

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा बेटी शक्ति का स्वरूप है बोझ नहीं। उन्होंने नवविवाहित कन्याओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में एक दर्जन वेदियों पर यजमानों ने मंत्रोचार के साथ भावंर डलवाई। विधिवत पूजा अर्चना के साथ एक दर्जन सामूहिक रूप से शादियां संपन्न हुई। लोगों ने पुष्प वर्षा कर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर ने पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया तथा 5100 मुद्राओं का सहयोग भी लिखवाया।सामूहिक विवाह समारोह में जिन जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा उसमें कपिल गुप्ता पूर्णिमा गुप्ता, राजीव गुप्ता दुर्गा गुप्ता, मोहित गुप्ता रजनी गुप्ता, सचिन गुप्ता लक्ष्मी गुप्ता, आशीष गुप्ता दुर्गा गुप्ता, मुकेश गुप्ता मणि गुप्ता, लकी गुप्ता शिखा गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता दीपाली गुप्ता, प्रांशु गुप्ता निशा गुप्ता, विकास गुप्ता शालिनी गुप्ता, रोहित गुप्ता प्रियंका गुप्ता, अनुराग गुप्ता सरस्वती गुप्ता ने एक दूसरे के गले में वरमाला डालकर एक दूसरे का पाणिग्रहण किया और अपना जीवन साथी बनाया।इस दौरान सन्मानी वैश्य सेवा समिति के तीनों अध्यक्ष क्रमशः प्रकाश चंद्र गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता टीटू, राम किशोर गुप्ता गुड्डू के अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, पूर्व राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व मंडी अध्यक्ष मन्नीलाल शाह, कैलाश नारायण गुप्ता, दिनेश गुप्ता सांडी, संजय गुप्ता और हरि श्याम गुप्ता पीलू, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, संजीव गुप्ता निन्ने, उत्तम गुप्ता, मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सर्वेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम में अपने कंधों पर भारी जिम्मेदारी उठाने वाले मनोज गुप्ता रोहापार, रजनीश गुप्ता, सूरज गुप्ता, आलोक गुप्ता, उमेश गुप्ता घड़ी वाले, संदीप गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, महेश गुप्ता, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक चंद्रशेखर गुप्ता, हुकुम गुप्ता राजीव गुप्ता, विजय गुप्ता विजय गन हाउस, पूर्व सभासद अनिल गुप्ता, सभासद सुधीर बनिया, शिवांशु गुप्ता समेत सैकड़ो की संख्या में सहयोग करने वाले उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement