Lucknow News : 11.42 लाख किसानों से किया गया संवाद, महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किसानों से किया संवाद

हरदोई के विकास खण्ड सांडी के ग्राम लमकन में विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया । उनके द्वारा कृषकों को बताया कि खेती में नवाचा...

Jun 7, 2025 - 22:01
 0  37
Lucknow News : 11.42 लाख किसानों से किया गया संवाद, महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किसानों से किया संवाद

सार-

  • विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025- केंद्रीय मंत्री ने किसानों को वितरित किये मिनीकिट, ट्रैक्टर की चाबी व प्रमाण पत्र
  • हरदोई, मीरजापुर, झांसी, रामपुर जनपद में भी किसानों से हुई सार्थक चर्चा

By INA News Lucknow.

लखनऊ : विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के तहत प्रदेश के 75 जनपदों में अब तक लगभग 6750 स्थानों पर विभिन्न गणमान्य जनप्रतिनिधि/कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि एवं सहवर्ती विभाग के अधिकारियों के साथ आज दसवें दिन तक लगभग 11,42,550 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया। 

शनिवार को महराजगंज जनपद के विकास खण्ड पनियरा के ग्राम बैजूदेहरा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किसानों से संवाद किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को आधुनिक कृषि एवं अन्य फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वित्त राज्य मंत्री द्वारा केन्द्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हितकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उन्होंने 10 किसानों को निःशुल्क बाजरा, ऊर्द, ज्वार व कोदो का बीज मिनी किट वितरण किया गया। साथ ही एसएमएई योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेंटर के ट्रैक्टर्स की चाबी व फसल बीमा योजनान्तर्गत प्राप्त लाभ का प्रमाणपत्र वितरित किया गया। 

इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, पनियरा ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख संघ के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, कृषि विभाग के अधिकारी, केवीके के वैज्ञानिक और किसान मौजूद रहे। 

  • मीरजापुर में किसानों ने जानी नई तकनीक

मीरजापुर के विकासखंड राजगढ़ के ग्राम अटारी में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक मडीहान रमाशंकर पटेल की अध्यक्षता में विभिन्न विभाग के अधिकारी, केवीके के वैज्ञानिक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी व लगभग 800 कृषक उपस्थित रहे। विधायक श्री पटेल ने कृषकों को बताया कि खेती में नवाचार का प्रयोग, कृषि लागत कम कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।इसी के साथ उनके द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि, फार्मर रजिस्ट्री, डिजिटल क्राप सर्वे, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, फसल बीमा आदि के बारे में जानकारी दी गई। उक्त गोष्ठी में वैज्ञानिक चर्चा नवीन तकनीकी तथा कृषकों की फसल का अवलोकन कर कीट प्रबंधन, पशुपालन, उद्यानीकरण, मत्स्य पालन, डीएसआर विधि से धान की बुवाई आदि से सम्बधित उपयोगी जानकारी दी गई। 

हरदोई के विकास खण्ड सांडी के ग्राम लमकन में विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। उनके द्वारा कृषकों को बताया कि खेती में नवाचार का प्रयोग कर कृषि लागत कम कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते है। किसानों को बाजरा के निः शुल्क मिनी किट वितरण किए गए। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ एके दुबे ने मृदा स्वास्थ्य के बारे में चर्चा करते हुए मृदा जांच के महत्व के बारे में बताया और साथ ही उनके संस्थान द्वारा विकसित धान की ऊसर क्षेत्र के लिए संस्तुत प्रजातियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सांडी अनिल कुमार राजपूत, उप कृषि निदेशक सतीश कुमार, कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार शुक्ला, अध्यक्ष केवीके हरदोई डॉ एके तिवारी आदि मौजूद रहे। यहां गन्ना खेती सहफसली उर्द व मूंग व अन्य फसलों से अतिरिक्त आय प्राप्त करने पर जोर दिया गया। साथ ही जैविक उर्वरकों का अधिक प्रयोग व नैनो यूरिया का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।विकसित कृषि संकल्प अभियान ग्राम धनेली उत्तरी, तहसील मिलक जनपद रामपुर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद, मिलक भूमि संरक्षण अधिकारी भगवत शरण, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक नरेंद्र सिंह एवं बरेली के वैज्ञानिक उपस्थित रहे। किसानों के साथ वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उनके खेत पर जाकर हरी खाद हेतु बोई गई ढैंचा की फसल का निरीक्षण भी किया गया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

संयुक्त कृषि निदेशक झांसी मंडल द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद ललितपुर में विकास खंड विरधा के न्याय पंचायत पिपरिया वंशा के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर कृषकों को खरीफ 2025 की तैयारी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow