Deoband News: लखनौती गोलीकांड- मुजफ्फरनगर के आरोपी की धमकी भरी ऑडियो वायरल, घायल संजय के छोटे बेटे पारस को दे रहा घर में घुसकर गोली मारने की धमकी

शनिवार को 10 मिनट 20 सेकेंड की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक व्यक्ति संजय के बेटे पारस को दर्ज रिपोर्ट से नाम न हटाने पर गाली गलौज कर...

Jun 7, 2025 - 22:06
 0  73
Deoband News: लखनौती गोलीकांड- मुजफ्फरनगर के आरोपी की धमकी भरी ऑडियो वायरल, घायल संजय के छोटे बेटे पारस को दे रहा घर में घुसकर गोली मारने की धमकी
प्रतीकात्मक चित्र

By INA News Deoband.

देवबंद : लखनौती गोलीकांड में एक धमकी भरी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वारदात में शामिल मुजफ्फनगर का आरोपी अंकुल घायल संजय त्यागी के बेटे पारस को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे रहा है। शनिवार को 10 मिनट 20 सेकेंड की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक व्यक्ति संजय के बेटे पारस को दर्ज रिपोर्ट से नाम न हटाने पर गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर गोली मारने की धमकी दे रहा है। इसमें वह कहते दिख रहा है कि वह पुलिस से भी नहीं डरता।

यदि वह जेल गया तो अचिन से तेरा मामला खत्म मेरे साथ शुरु हो जाएगा। धमकी देने वाला मुजफ्फरनगर का अंकुल बताया गया है, हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। वायरल ऑडियो भी कई दिन पहले बताई गई है। जो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। शुक्रवार को अचिन के कोर्ट में सरेंडर करने की सूचना पर कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील था। लेकिन पुलिस के घेराबंदी किए जाने की जानकारी मिलने पर वह अदालत नहीं पहुंचा था।

  • यह था मामला

31 मई को संजय त्यागी के साले के बेटे खेड़ी आसा निवासी हिस्ट्रीशीटर अचिन ने साथियों के साथ गोलीकांड को अंजाम दिया था। इसमें जांच में गोली लगने से संजय घायल हो गया था।

Also Click : Lucknow News : 11.42 लाख किसानों से किया गया संवाद, महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किसानों से किया संवाद

तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना में शामिल अचिन समेत आर्यन उर्फ गोलू, मोनू उर्फ वितुल, साखन कलां निवासी रोहन उर्फ कल्लू, जनपद मुजफ्फरनगर के मेघा शकरपुर गांव निवासी अंकुल गुर्जर को नामजद किया था। इसमें पुलिस ने अभी तक मोनू को ही गिरफ्तार किया है।

  • संजय त्यागी के बेटे प्रांजुल की रस्म पगड़ी आज, पुलिस बढ़ाई

रविवार (आज) लखनौती में संजय त्यागी के बेटे प्रांजुल त्यागी की रस्म पगड़ी का कार्यक्रम होगा। 30 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रांजुल की मौत हो गई थी। परिवार गमी में था, तभी फायरिंग की घटना हुई थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर घटना वाले दिन से ही गांव में पुलिस तैनात है जबकि खुफिया विभाग की टीम भी पूरी निगाह रखे हुए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow