Deoband News : अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार, लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद, एसपी देहात रहे मौजूद, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर की ईदगाह में प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने ईद की न...
By INA News Deoband.
देवबंद : नगर एवं देहात क्षेत्र में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया। शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लोगों ने मुल्क में अमनो अमान, सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। साथ ही एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर की ईदगाह में प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज से पूर्व हुए खुत्बे में उन्होंने बुराईयों से दूर रहने और इस्लाम के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसके अलावा मरकजी जामा मस्जिद, रशीदिया मस्जिद, अतियबुल मस्जिद, दारुल उलूम की कदीम मस्जिद समेत देहात के तल्हेड़ी बुजुर्ग और चंदेना कोली की ईदगाह और प्रमुख मस्जिदों में लोगों ने ईद नमाज अदा की गई।
ईद की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसपी देहात सागर जैन समेत स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे। वही ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष डॉ अनवर सईद ने शासन प्रशासन की प्रशंसा करते हुए ईद उल जुहा की सब को मुबारक बाद दी ओर सभी से अपील की कि शासन द्वारा दी गई गाइड लाइन का पालन करते हुए लोग कुर्बानी करे और प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करे
What's Your Reaction?