Deoband News : गाजा में विनाश और बरबादी का असल जिम्मेदार अमेरिका: मदनी
गाजा की तबाही व बरबादी में अमेरिका का हाथ है और फिलिस्तीन में अरबों के नरसंहार में वह नंबर एक का भागीदार है। वह चाहता है कि गाजा में यहूदियों को बसा..
अमेरिका के वीटो पावर प्रयोग करने के कारण सुरक्षा परिषद् यह प्रस्ताव पारित करने में विफल रहा। इससे साफ है कि गाजा की तबाही व बरबादी में अमेरिका का हाथ,मदनी
By INA News Deoband.
देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दारुल उलूम की मजलिस-ए-शूरा के सदस्य मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि गाजा में विनाश और बरबादी का असल जिम्मेदार अमेरिका है। वह चाहता है कि गाजा को मानव मुक्त करके यहां यहूदियों को बसाया जाए।
मौलाना अरशद मदनी ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इजराइल और हमास के बीच तत्काल व्यापक और स्थायी युद्ध विराम, मानवीय सहायता की तुरंत पहुंच और गाजा में मूल अधिकारों की बहाली के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के 15 में से 14 सदस्यों के युद्ध-विराम और मानवी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव के समर्थन में वोट देने के बावजूद अमेरिका के वीटो पावर प्रयोग करने के कारण सुरक्षा परिषद् यह प्रस्ताव पारित करने में विफल रहा।
Also Click: Ballia News: बलिया जिला न्यायालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी मोतीचंद को भावभीनी विदाई
इससे साफ है कि गाजा की तबाही व बरबादी में अमेरिका का हाथ है और फिलिस्तीन में अरबों के नरसंहार में वह नंबर एक का भागीदार है। वह चाहता है कि गाजा में यहूदियों को बसाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारा यह मानना है कि एक स्वतंत्र और संप्रभु देश की स्थापना ही फिलिस्तीन मुद्दे का स्थायी समाधान है। इन अकल्पनीय और खतरनाक परिस्थितियों में अमेरिका और उसके राष्ट्रपति के क्रूर इजराइल का अनुचित समर्थन अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। मौलाना मदनी ने कहा कि अमेरिका, इजराइल और वह सभी देश जो हमास का पूर्ण उन्मूलन चाहते हैं आज भी बुरी तरह विफल हैं। इस परिदृश्य को बाकी रखने के लिए गाजा के लगभग एक लाख शहीदों ने अपना खून दिया है।
What's Your Reaction?











