Deoband : मिशन शक्ति 5.0- देवबंद पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए

पुलिस टीम ने बैंक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, माता वाल सुंदरी मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर के आसपास तथा कस्बे के मुख्य चौराहों पर जाकर महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा

Oct 24, 2025 - 21:22
 0  37
Deoband : मिशन शक्ति 5.0- देवबंद पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए
Deoband : मिशन शक्ति 5.0- देवबंद पुलिस ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए

देवबंद पुलिस ने मिशन शक्ति चरण 5.0 और साइबर अपराध रोकथाम अभियान के तहत महिलाओं व लड़कियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया। यह अभियान उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत चल रहा है, जो महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर केंद्रित है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा के पर्यवेक्षण में हुआ।पुलिस टीम ने बैंक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, माता वाल सुंदरी मंदिर, श्री खाटू श्याम मंदिर के आसपास तथा कस्बे के मुख्य चौराहों पर जाकर महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षा और आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उपनिरीक्षक सुधा रानी, उपनिरीक्षक प्रियंका चौधरी, उपनिरीक्षक अशोक कुमार तथा महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम और साइबर अपराध रोकथाम टीम के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090, 181, 112 और 1930 के उपयोग की अपील की। टीम ने लोगों को बैंक खातों की सुरक्षा, एटीएम धोखाधड़ी, ऑनलाइन ठगी तथा साइबर अपराध से बचाव के तरीके भी समझाए।

Also Click : Sambhal : कार्तिक मेले में मुस्लिम दुकानदारों के बहिष्कार की मांग पर विवाद, समाजसेवी रशीक अनवर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow