Deoband : देवबंद पुलिस ने गौकशी के वांछित अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया
पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा किया। करीब 200 मीटर आगे अपराधियों ने वाहन को ट्यूबवेल की ओर मोड़ा और बाहर निकलकर फिर से गोली चलाई। आत्मरक्षा में
देवबंद पुलिस ने अपराध रोकथाम के लिए गश्त के दौरान बरला-देवबंद रोड पर रजवाहे की पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की। इस दौरान बरला की ओर से आते एक छोटे हाथी वाहन को रोकने का इशारा किया गया। वाहन में सवार अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई और वाहन को रजवाहे की पटरी के रास्ते जंगल की ओर भगाया।
पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा किया। करीब 200 मीटर आगे अपराधियों ने वाहन को ट्यूबवेल की ओर मोड़ा और बाहर निकलकर फिर से गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। फरार अपराधी की तलाश में कांबिंग जारी है।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान इंतखाब उर्फ काला पुत्र हामिद निवासी ग्राम बरला छपार थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखे कारतूस, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन (यूपी 12 टी 8895) और गौकशी के उपकरण बरामद हुए।
यह अपराधी थाना देवबंद पर पंजीकृत मुकदमे संख्या 500/2025 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम तथा धारा 109(1)/3(5) बीएनएस में वांछित था। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन, एसपी ग्रामीण सागर जैन तथा सीओ अभितेश सिंह के पर्यवेक्षण में हुई। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि गौ तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर गौकशी को शून्य करने का लक्ष्य है।
मुठभेड़ में शामिल टीम में थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक अजब सिंह, उपनिरीक्षक सुंदर, उपनिरीक्षक हेमंत भारती, हेड कांस्टेबल ब्रह्म प्रकाश, शमीम अहमद, कांस्टेबल रवि राठी तथा पवन सिरोही शामिल रहे।
Also Click : Sambhal : कार्तिक मेले में मुस्लिम दुकानदारों के बहिष्कार की मांग पर विवाद, समाजसेवी रशीक अनवर ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
What's Your Reaction?











