Deoband News : कांवड यात्रा के दौरान मांस और मदिरा की दुकानें बंद कराए प्रशासन: पंडित सतेंद्र

इसके साथ ही कावड़ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाली मांस और मदिरा की दुकानों को प्रशासन को बंद कराना चाहिए। क्योंकि यह हमारी संस्कृति और धार्मिक आस्था ...

By INA News Desk
Jun 12, 2025 - 00:16
116 Views
Deoband News : कांवड यात्रा के दौरान मांस और मदिरा की दुकानें बंद कराए प्रशासन: पंडित सतेंद्र

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके

By INA News Deoband.

देवबंद : श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रबंध एवं सेवा ट्रस्ट की बैठक में जुलाई माह में आरंभ होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसमें ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने प्रशासन से यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मांस और मदिरा की दुकानें बंद कराने की मांग की है। बुधवार को सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में पंडित सतेंद्र शर्मा ने कहा कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Also Click : Hardoi News : ब्लॉक सभागार में कृषि गोष्ठी का आयोजन, क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ

इसके साथ ही कावड़ यात्रा के मार्ग पर पड़ने वाली मांस और मदिरा की दुकानों को प्रशासन को बंद कराना चाहिए। क्योंकि यह हमारी संस्कृति और धार्मिक आस्था का विषय है। हमें आपसी सौहार्द और सम्मान के साथ इस यात्रा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने यात्रा के दौरान रात के समय सड़क किनारे उचित रोशनी की व्यवस्था की जाने, शिवभक्तों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था किए जाने की भी मांग की है। इस मौके पर प्रदीप उपाध्याय, रजत शर्मा, रणधीर उपाध्यक्ष, मनोज कुमार, साधुराम, अनुराग, मांगेराम, धनंज्य और अमन बंसल आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow