Deoband News: लखनौती प्रकरण- गोलीकांड में दो ओर आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, 31 मई को लखनौती में हुई थी फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी थी गोली
पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 31 मई को लखनौती गांव में हुई फायरिंग की वारदात में दोनों...
By INA News Deoband.
देवबंद : कोतवाली पुलिस ने लखनौती में हुई फायरिंग की वारदात में शामिल दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचे बरामद हुए हैं। जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने मंगलवार को कासिमपुरा रेलवे फाटक के समीप से कुरड़ी गांव निवासी अंशुल त्यागी उर्फ जज्जी और साखन खुर्द गांव निवासी दीपक त्यागी को गिरफ्तार किया है।
Also Click : Deoband News: आठ घंटे से अधिक की बिजली कटौती, जनता का हाल बेहाल, भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान
पुलिस ने इनके पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक 31 मई को लखनौती गांव में हुई फायरिंग की वारदात में दोनों लोग शामिल थे।
जांच के दौरान इनके नाम प्रकाश में आए थे। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। बता दें, कि मामले में अभी तक पुलिस सरगना अचिन त्यागी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि दर्ज रिपोर्ट में नामजद तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
- जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने एससी/एसटी व जानलेवा हमले के दो वांछित आरोपी रसूलपुर टांक निवासी विशाल और विक्की उर्फ विजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जडौदा जट्ट गांव निवासी सागर ने विशाल पुत्र रोहताश, विशाल राणा, विक्की राणा उर्फ विजय समेत पांच लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर गाली गलौज करने, जान से मारने की नीयत से फायर करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
What's Your Reaction?











