Deoband : उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई, मुख्य कार्यालय के लिए पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

संगठन के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है और इसी का परिणाम है कि हर दिन नए व्यापारी जुड़ रहे हैं। उन्हों

Dec 3, 2025 - 21:45
 0  27
Deoband : उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई, मुख्य कार्यालय के लिए पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
Deoband : उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक में व्यापारियों ने एकजुटता दिखाई, मुख्य कार्यालय के लिए पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

देवबंद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश (देवबंद इकाई) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार देर रात अनाज मंडी स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को और मजबूत करने के लिए कई ठोस निर्णय लिए गए।

संगठन के अध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है और इसी का परिणाम है कि हर दिन नए व्यापारी जुड़ रहे हैं। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर व्यापारियों के साथ उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक में सबसे बड़ा फैसला व्यापार भवन की स्थापना को लेकर लिया गया। तय हुआ कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग से मिलकर देवबंद में संगठन के स्थायी मुख्य कार्यालय के लिए जगह आवंटन की मांग करेगा।

युवा इकाई अध्यक्ष अश्विनी गर्ग और श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलशाद चार्ली ने प्रस्ताव रखा कि जल्द ही विशेष सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

बैठक की अध्यक्षता दीपक गर्ग ने की जबकि संचालन मनमोहन गर्ग ने किया। इस मौके पर अजय जैन, गोपाल माहेश्वरी, सरफराज, मकबूल, सुलेमान फारुकी, शाकिर, सुनील कुमार, परवेज खान, लक्की गोयल, मुस्तफा सलमानी, सोनू भटनागर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow