Sitapur : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने बांटे सहायक उपकरण
राज्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, ब्लाइंड स्टिक और अन्य जरूरी सहायक उपकरण वितरित किए। इस मौके पर जिला विकास
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सभागार में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु और विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों व व्यक्तियों ने भजन, कीर्तन और गीत प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। उपस्थित लोग भाव-विभोर हो उठे।
राज्यमंत्री ने दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल, बैसाखी, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, ब्लाइंड स्टिक और अन्य जरूरी सहायक उपकरण वितरित किए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संतोष कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, जिला दिव्यांग सशक्तीकरण अधिकारी राजकुमार तथा विभागीय कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनका सम्मान बढ़ाना रहा।
Also Click : Hardoi : अपराध रोकने के लिए गांव स्तर पर सुरक्षा समितियों का नया गठन, रात्री गश्त और जागरूकता पर जोर होगा
What's Your Reaction?









